कृषि

मूंग व उड़द खरीद के लिए प्रदेश सरकार ने किये नये दिशा निर्देश जारी

25 क्विंटल की बजाय अब 40 क्विंटल प्रति किसान प्रतिदिन हो सकेगी खऱीद
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल ।
वर्ष 𝟐𝟎𝟐𝟐 (विपणन वर्ष 𝟐𝟎𝟐𝟐-𝟐𝟑) में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की खरीदी के संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा प्रतिदिन खरीद की मौजूदा 𝟐𝟓 क्विंटल की सीमा में छूट देते हुए इसे बढ़ाकर 𝟒𝟎 क्विंटल प्रति किसान प्रतिदिन किया गया है। उक्त के अनुक्रम में मध्यप्रदेश कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश अनुसार अब कृषकों की पात्रता अनुसार संपूर्ण मात्रा के एसएमएस जारी किए जाएँगे। 𝟎𝟏 दिवस में 𝟎𝟏 कृषक से अब 𝟒𝟎 क्विंटल तक की खरीदी की जाएगी। तथा शेष मात्रा आगामी दिवसों में 𝟒𝟎 क्विंटल के मान से उपार्जित की जाएगी। इसके साथ ही एसएमएस की वैधता अवधि 𝟏𝟎 दिवस किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे कृषक जिनकी पूर्व में 25 क्विंटल की तुलाई हो चुकी है, परन्तु जिनके पास अभी पात्रता अनुसार उपार्जन हेतु मात्रा शेष है। ऐसे कृषकों को आवेदन पर निर्धारित जानकारी प्राप्त कर द्वितीय एसएमएस किये जाने एवं सम्बंधित कृषक के शेष स्टॉक के भौतिक सत्यापन हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।

खबर को और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करे

मूंग व उड़द खरीद के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बढ़ाई छूट

Related Articles

Back to top button