गरीबो के राशन में डाका डालने वाला भ्रष्ट सेल्समैन को किया गया निलंबित
मृगांचल एक्सप्रेस की खबर का हुआ असर
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के जांच प्रतिवेदन पर एसडीएम बेगमगंज ने की कार्यवाही
रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
सुल्तानगंज । सेवा सहकारी समिति ढिलवार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पड़रिया राजाधार दुकान कोड 3003017 के विरूद्ध माह मार्च के खाद्यान्न वितरण में अनियमितता संबंधी शिकायत की जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बेगमगंज द्वारा 17 अगस्त 2022 को की जाकर प्रतिवेदन दिनांक 22 अगस्त 2022 में विक्रेता द्वारा अनियमिततायें किया जाना प्रतिवेदित किया गया है। जिस कारण प्रबंधक सेवा सहाकारी समिति दिलवार एवं विक्रेता, सहायक विक्रेता को कार्यालय से कारण बताओ नोटिस कमांक / 2268 एवं 2259 दिनांक 22 अगस्त 2022 को जारी किया गया। विक्रेता एवं सहायक विकता द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत जबाव संतोषप्रद नहीं पाया गया । जांच समय उपस्थित हितग्राहियों के कथन परिक्षण समक्ष में दिनांक 2 सितम्बर 2022 को किये गये । उपरोक्त तथ्यों के अवलोकन अनुसार सेवा सहकारी समिति ढिलवार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पडरिया राजाचार दुकान फोड 3003017 के विक्रेता व सहायक विक्रेता द्वारा। दुकान संचालन व खाद्यान्न वितरण में अनियमितता किया जाना प्राप्त होता हैं।
जिस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभाग बेगमगंज मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 की कण्डिका 16(5) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुये सेवा सहकारी समिति ढिलवार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान पडरिया राजाधार दुकान कोड 3003017 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता हूँ । एवं उपभोक्ताओं के हितों का दृष्टिगत रखते हुये अन्य आदेश होने तक अस्थाई रूप से शासकीय उचित मूल्य दुकान पड़रिया राजाधार को सेवा सहकारी समिति पाडाझिर की शासकीय उचित मूल्य दुकान घोघरी कोड 3003026 से संलग्न करता हूँ। सेवा सहकारी समिति प्राडाझिर उचित मूल्य दुकान पडरिया राजाधार का संचालन ग्राम पडरिया राजाधार में ही किया जाकर हितग्राहियों को रामन वितरण किया जाना सुनिश्चित करेंगे । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है

खबर को विस्तार से पढ़ने के लिये क्लिक करे –



