स्कूली बच्चो नें उकेरी कलाकृति, किया गया पुरुष्कृत

वन सुरक्षा कैंप जमुनिया में किया गया अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन
सिलवानी । सामान्य वन मंडल रायसेन की रेंज सिलवानी के परिसर जमुनिया में बुधवार को अनुभूति ईको कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में स्कूली बच्चो ने सहभागिता कर चित्रो को उकेर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर वन अधिकारियो के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया के विद्यार्थियो को पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चो को वन का भ्रमण कराया गया तथा वन में रहने वाले वन्य प्राणियो के संरक्षण, संवर्धन व वन से प्राप्त होने वाली जड़ी बूटियो आदि से अवगत कराया। यहां पर वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कमार पालेचा ने वन व वन्य प्राणियो का महत्व तथा पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में वनो का योगदान के संबंध में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथ के रुप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू आदि मौजूद रहे। यहां पर प्रश्नोत्तरी, निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवन गौर, द्वितीय नीलेश धुर्वे तथ तृतीय स्थान प्रिया शर्मा ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषिका साहू, द्वितीय नीतू दिवार तथा तृतीय स्थान प्रियांश को दिया गया । जबकि निबंध प्रतियोगिता का प्रथम पुरुष्कार के लिए नीलम अहिरवार, द्वितीय आकाश राय तथा तृतीय ललित बंसल का चयन किया गया। सभी सफल प्रतिभागियो को अतिथियों के द्वारा पुरुषकृत किया गया । इस अवसर पर एसडीएम पीसी शाक्य, एसडीओपी अनिल मौर्य, टीआई जेपी त्रिपाठी, वन परिक्षेत्र अधिकारी पष्चिम सिलवानी महेंद्र कुमार पालेचा, डॉ आरएस पटेल, आनंद समैया, एडवोकेट आदित्य रामशरण, आदि उपस्थित थे।



