मध्य प्रदेश

एकतरफा कार्रवाई निरस्त ना होने पर मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे पक्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
जनपद पंचायत ढीमरखेडा की ग्राम पंचायत सिलौड़ी में बीते दिनों आदिवासी युवक के साथ मारपीट मामले में सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर एकतरफा कार्रवाई के विरोध में सचिव संघ. ग्राम पंचायत रोजगार संघ एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय के साथ ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्रवाई निरस्त करने की मांग की मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय के द्वारा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन एवं जिला पंचायत सीईओ जगदीश चन्द्र गोमे को घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर पुलिस कर्मी एवम पंचायत सचिव पर हुई कार्रवाई निरस्त करने की बात रखी, वही रोजगार सहायक संघ ने भी कार्रवाई निरस्त करने को लेकर ज्ञापन सौंपा सचिव संघ की ओर से ज्ञापन में कार्रवाई निरस्त ना होने पर 7 अप्रैल को सीएम कार्यक्रम में अपना पक्ष रखने की बात कही । शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कोल ने भी कार्रवाई न करने के संबंध में शपथ पत्र है मामले को लेकर क्षेत्र में शासन प्रशासन कि तरह तरह की चर्चाएं हो रही है की मामले में कार्यवाही सही है या गलत है ।

Related Articles

Back to top button