सरपंच अटल ब्यौहार ने भूमि स्वामी को पट्टे वितरित किए

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने झाबुआ से किया । कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए जाने के निर्देश एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिए गए थे । इसी क्रम ग्राम पंचायत उमरियापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल देखा व सुना गया। आयोजित स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को सरपंच अटल ब्यौहार ने भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम के दौरान स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरण गया ।
नायब तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झाबुआ जिले में स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख का वितरण किया जाएगा। सर्वे आफ इंडिया के सहयोग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कराकर भूमि स्वामी को उनका मालकाना हक मिल सके । आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत उमरियापान में अभी 1306 मकानों का सर्वे हुआ है सभी पात्र हितग्राहियों सरपंच अटल ब्यौहार द्वारा पट्टे वितरण किए जाएगें । अभी 45 पात्र हितग्राहियों को सरपंच अटल ब्यौहार ने भूमि स्वामी अभिलेख वितरण किए गए। इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, जितेन्द्र अरोरा, कालूराम चौरसिया, मदन चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, शैंकी चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, एसडीएम विंकी सिंहमारे ऊईके, नायब तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी, आरआई आरएस परौहा, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, रामकुमार गडा़री, बुध्दा भाईजान, बंटी पटेल, पत्रकार सतीश चौरसिया, अज्जू सोनी सहित हितग्राहियों की उपस्थिति रहीं।



