क्राइम

सागौन तस्करों का वन अमले पर हमला : एक साल में यह चौथी हमले घटना

सागौन माफिया बचने के लिए एकजुट होकर करता है हमला, घायलों को देखने के लिए सिलवानी अस्पताल पहुंचे एएसपी अमृत मीणा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले के सिलवानी वनरेंज सर्किल के तहत रमपुरा गांव में सागौन तस्करों द्वारा एकजुट होकर वन अमले पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर एएसपी अमृत मीणा घायलों को देखने के लिए सिलवानी अस्पताल पहुंचे यहां उन्होंने हालचाल जाना।बेशकीमती सागौन के पेड़ काटने में माफियाओं द्वारा उपयोग की गई आरी जब्त की ।
एक दिन पहले सिलवानी के रमपुरा खुर्द के जंगल से काटी गई सागौन लकड़ी की जब्ती बनाने के लिए पहुंचे वन अमले पर रमपुरा खुर्द गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले के बाद वन अमले को वहां से भाग कर अपनी जान बचाना पड़ी थी।
सिलवानी वन परिक्षेत्र में जानलेवा हमले की एक पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी लकड़ी तस्करों द्वारा ऐसे हमले किए जाते रहे हैं। एक साल के भीतर वन अमले पर हमले की यह चौथी घटना है। एक घटना में तो वन माफिया ने गोलियां चला दी थी।जिससे एक नाकेदार गोली लगने से घायल भी हो गया था।पश्चमी वनरेंज रायसेन के सेमरा दीवानगंज क्षेत्र में भी वन अमले पर जानलेवा हमले का।मामला सामने आ चुका है।
सागौन तस्करों पर ठोस कानूनी कार्रवाई करने की उठी मांग…
कार्रवाई के दौरान वन अमले पर लगातार मारपीट जैसे हमले हो रहे हैं।लेकिन वन माफियाओं पर अब तक ठोस कार्रवाई नही हो पाई है। जिससे उनके हौंसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि वे वन और पुलिस अफसरों को कुछ समझते ही नहीं है।सामूहिक रुप से एकत्रित होकर कभी चोरी की सागौन लकड़ी सिल्लियांतो कभी जब्त वाहनों को जबरन छुड़ाकर ले जाते हैं।
रेंजर सहित 15 वनकर्मियों पर हमले में एक गंभीर वहीं तीन अन्य का चल रहा है इलाज
इनका कहना है…..
सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन से लेंगे सहयोग
सिलवानी क्षेत्र में वन माफिया पर सख्त कानूनी कार्रवाई होना जरूरी है। तभी उनका खात्मा किया जा सकता है। सख्त कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा जाएगा। वन अमले पर कल हुए अमले को लेकर थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।
प्रदीप रजक, एसडीओ वन विभाग, सिलवानी।
इन गांवों में से होती वनों की सागौन सिल्लियों की तस्करी….
सिलवानी वन परिक्षेत्र में बरेली, रमपुरा खर्द, जुनिया, चौका, पटना, कोटा, खजारी, खमरिया मानपुर, ढोलपुर, सिंगपुरी, राजा दहाड़, सहित अन्य ऐसे क्षेत्र है, जहां पर वन माफिया ज्यादा सक्रिय है। जो सागौन लकड़ी काटने का ठेका लेेते हैं और संबंधित व्यक्ति को उसकी इच्छानुसार सागौन पेड़ों से लकड़ी कटवा कर उस तक पहुंचा भी देते है। यह जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी है,।लेकिन इन गांवों में कार्रवाई करने पर उन पर हमले का डर बना रहता है, क्योंकि ये सामूहिक रुप से एकत्रित होकर हमला बोल देते हैं।
सात आरोपियों को पकड़ लिया गया है….
वन अमले पर हमला करने वाले 11 में से 7 लोगों को पकड़ लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
-अमृत मीणा, एएसपी रायसेन।
प्रमुख मामलेः 4 माह पहले आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए
चार माह पहले दिसंबर माह रेंजर रविंद्र कुमार पाटीदार अपने अमले के साथ एक आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंचे थे। जब वन अमला उक्त आरोपी को गाड़ी में बैठा चुका था।तब बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर उक्त आरोपी को जबरन जीप से छुड़ा ले गए थे। अक्टूबर माह में खमरिया गांव में लकड़ी तस्करों ने वन अमले पर बंदूकें तान दी थी। तब भी वन अमले को वहां से भाग कर अपनी जान बचाना पड़ी। इन मामलों में पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई थी।
प्रमुख मामलेः 4 माह पहले आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए
चार माह पहले दिसंबर माह रेंजर रविंद्र पाटीदार अपने अमले के साथ एक आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंचे थे। जब वन अमला उक्त आरोपी को गाड़ी में बैठा चुका था, तब बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर उक्त आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए थे। अक्टूबर माह में खमरिया गांव में सागौन बलकड़ी तस्करों ने वन अमले पर बंदूकें तान दी थी, तब भी वन अमले को वहां से भाग कर अपनी जान बचाना पड़ी। इन मामलों में पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई थी।
11 आरोपी नामजद, सात की हुई गिरफ्तारी, 40 से 50 अन्य की पहचान जारी….
एक दिन पहले बीती की रात में रमपुरा खुर्द में वन अमले पर हमला हुआ था, जिसमें वन माफियाओं ने गांव के लोगों के साथ वन अमले पर जमकर पत्थर बरसाए और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था,। जिससे वन अमले को भाग कर अपनी जान बचाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इस हमले में ड्राइवर धर्मेंद्र को सिर फट गया है, जिसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य का सिलवानी में ही इलाज चल रहा है। इस घटना के मामले पुलिस ने 11 नामजद और 40-50 लोगों को आरोपी बनाया है,। जिसमें वसीम खान, नईम खान,फईद खान, नईम खान गुठली, सब्बू खां, शेरु खान, रासिद खान, मुजाहिद खान, साजिद खान, साहिद खान, शालिम खान शामिल है। इनमें से पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button