मध्य प्रदेश

बरेली के कवि प्रेमनारायण साहू का अयोध्या में हुआ सम्मान

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन/बरेली।
राष्ट्रीय कवि संगम दिल्ली की साहित्यिक संस्था द्वारा श्री राम वन गमन पथ काव्य यात्रा शिवरात्रि पर श्रीलंका अशोक वाटिका से प्रारंभ होकर श्रीराम द्वारा 14 वर्ष वनवास के समय बिताए गए स्थानों से होती हुई 35 दिनों में भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या धाम पहुंची। इस अवसर पर अयोध्या में 72 घंटों का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए ख्याति नाम कवियों में ओज के शिखरश्री हरिओम पवार मेरठ, अर्जुन सिसोदिया बुलंदशहर, शंभुसिह मनहर खरगोन, सुदीप भोला जबलपुर, अशोक भाटी ने राम पर आधारित अपनी कविताओं का काव्य पाठ किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से बरेली नगर के कवि प्रेमनारायण साहू ने भी कवि सम्मेलन में श्री राम जी पर आधारित अपनी ओजस्वी कविताओं का काव्य पाठ किया ‘चीर कर सीना हनुमान ने दिखाए राम’ ‘लंका में बजा दिया डंका श्री राम का’ सुना कर खूब तालियां बटोरी ‘अंत के समय में श्रीराम ही सहारा है’ को खूब सराहा गया। इस अवसर पर कवि साहू को राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा श्री राम वन गमन पथ काव्य यात्रा का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर साहू को रायसेन जिले से नगर के साहित्यकारों व नगर वासियों ,ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button