मध्य प्रदेश

युवा व्यवसाई की हृदय गति रुकने से मौत

सिलवानी । सिलवानी नगर के सेवानिवृत्त शिक्षक महेश कुमार श्रीवास्तव के सुपुत्र एवं अजीत कुमार श्रीवास्तव शिक्षक के छोटे भाई पुष्पकुमार श्रीवास्तव ऊर्फ पंजू का शनिवार को इंदौर में हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया।
पुष्पकुमार श्रीवास्तव पिछले कई वर्षो से इंदौर में व्यवसाय के रूप में अपनी अच्छी पहचान बना ली थी। उनके निधन की खबर उनके मित्र एवं परिवार जन हतप्रभ रह गए। पुष्पकुमार श्रीवास्तव की पत्नी रागिनी श्रीवास्तव, 9 साल की पुत्री का रो रो कर बुरा हाल है।
जिनकी अंतिम यात्रा रविवार की सुबह 10 बजे निज निवास सरस्वती नगर सियरमऊ रोड से गांधीनगर मुक्तिधाम ले जाई जावेगी।

Related Articles

Back to top button