मध्य प्रदेश

स्थापना दिवस पर खो खो, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत शुक्ल पिपरिया में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर में खेलकूद, कब्बड़ी, खो खो, कुर्सी दौड़, 100 मीटर की दौड़ प्रदेश प्रतियोगिता आयोजित की गई l जिसमे छात्र छात्राओं ने प्रदेश प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l प्रदेश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को अथिति द्वारा पुरस्कार दिया गया l ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं जनपद सदस्य अटल बिहारी वाजपेई, सरपंच सुषमा उर्मलिया, उपसरपंच रामराज पटेल , श्याम किशोर शुक्ला, प्रधानाध्यापक धर्मपाल एवं यज्ञ दत्त शुक्ला, सचिव रमेश पटेल, रोजगार सहायक सचिव युसुफ खान , गुलजारी पटेल, शिक्षक सुनील मास्टर , शशि बिंदु , रामाधार पटेल, बाल गोविंद कोरी , अंगद पटेल आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ l छात्र छात्राओं के को प्रथम , द्वितीय, तृतीय पुरस्कार पुरस्कृत किया गया l

Related Articles

Back to top button