मध्य प्रदेशराजनीति

भारी जद्दोजहद के बाद आखिरकार बरेली में हुआ पुतला दहन

कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंप किया धरना प्रदर्शन फूका पीएम मोदी का पुतला
रिपोर्टर : मधुर राय
बरैली । शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में बरेली में दिग्विजय परिसर के सामने कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुऐ पी एम मोदी का पुतला फूंका एवं ज्ञापन सौंपकर तहसील के सामने धरना प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक तानाशाह की तरह काम कर रही है और संसद में जनहित के मुद्दे उठाने और सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ सवाल पूछने पर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई है केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर रही है देश के लोकतंत्र को कुचला जा रहा है संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं विपक्ष पर सीबीआई और आईबी के छापे डालें जा रहे हैं जो भी सरकार से सवाल पूछता है उसे झूठे केस में फसाया जा रहा है देश की आजादी के 75 वर्षों में भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ की इस तरह से विपक्ष की आवाज को दबाया गया हो कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि देश की जनता और कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है उन्हें जनहित के मुद्दों को उठाने से कोई भी नहीं रोक सकता बता दें की साल 2019 में राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणियां की गई थी की ऐसे सभी चोरों का सरनेम मोदी है यह बात लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक कोलार में की थी बीजेपी के नेता पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए केरल के वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी को सजा सुनाते हुए सांसद की सदस्यता रद्द की अयोग्य घोषित कि इन्हीं बातों से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की कोशिश की जिसमें कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। और पुलिस ने पुतला छीन कर थाने पहुंचा दिया। जिससे कांग्रेसियों की कोशिश असफल रही लेकिन भारी जद्दोजहद के बाद कांग्रेसियों ने पुलिस का ध्यान भटका ते हुए पीएम मोदी का दूसरा पुतला पुराना बस स्टैंड पर दिग्विजय परिसर के सामने जलाया और जमकर नारेबाजी की इस मौके पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button