मध्य प्रदेश

रक्षा समिति सदस्य के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । करीब 25 वर्षों से नगर रक्षा समिति में अपनी सेवाएं दे रही फूला बाई के निधन पर दशहरा मैदान स्थित संस्कृति भवन में मुख्य रक्षा समिति के सदस्यों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जिसमें प्रांतीय संयोजक दीपक तिवारी, जिला संयोजक मुकेश शर्मा, थाना संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा की मौजूदगी में रक्षा समिति के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर पुष्पांजलि की।
‌ इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक दीपक तिवारी ने कहा कि हमारी नगर रक्षा समिति की वरिष्ठ सक्रिय सदस्य फूला बाई का निधन हो गया है वह नगर रक्षा समिति की बहुत अच्छी सदस्य थी लगभग 25 वर्ष से वे नगर रक्षा समिति थाना बेगमगंज में सेवा देती आ रही थी रक्षा समिति परिवार उनकी सेवाओं को कभी नही भूलेगा रक्षा समिति उनके परिवार को सहयोग करेगा।
इस अवसर पर नगर रक्षा समिति परिवार के सदस्य भारी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button