मध्य प्रदेश

राजेश ब्यौहार बने शासकीय महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने सभी महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी तारतम्य में समाजसेवी राजेश ब्यौहार को शासकीय महाविद्यालय उमरियापान के जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राजेश ब्यौहार ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने जो दायित्व को सौंपा है उसका कर्तव्यनिष्ठ के साथ पूरा पालन करेंगे। राजेश ब्यौहार के महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनने पर आशुतोष मिश्रा, शशांक त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, कान्हा सोनी, पंकज तिवारी, ऋषभ ब्यौहार, गोलू सोनी, शिवम सोनी, हर्षित गुप्ता, उमाशंकर पटेल, अंकित सोनी आदि ने बधाई प्रेषित की ।

Related Articles

Back to top button