मध्य प्रदेश

असंख्य पार्थेश्वर शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक भक्ति भाव से जारी 

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के मुकरबा कॉलोनी में बुधवार से त्रिदिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं ने विधि- विधान से शिव जी का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। कथा व्यास आचार्य हरिकेश जी महाराज तिनसुआ वालो ने शिव भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मिट्टी के शंकर जी बनाने से संपूर्ण कामना पूरी होती है और रुद्राक्ष धारण करने से शिव का पूजन करने का फल प्राप्त होता है , बेलपत्र और भस्म की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष शिव जी की करुणा का प्रतीक है, जिसे धारण करने से मन को शांति, साधना में एकाग्रता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।उन्होंने बताया कि बेलपत्र शिव जी को अत्यंत प्रिय है। इसके तीन पत्ते त्रिदेव, त्रिशूल और शिव के त्रिनेत्र का प्रतीक माने जाते हैं। श्रद्धापूर्वक बेलपत्र अर्पित करने से शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  भस्म जीवन की नश्वरता का संदेश देती है और अहंकार त्यागकर संयम, सादगी एवं आत्मचिंतन का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष मन को पवित्र बनाना, बेलपत्र श्रद्धा का भाव जगाना और भस्म जीवन के सत्य का स्मरण कराना सिखाती है।

Related Articles

Back to top button