रायसेन में कांग्रेस पार्टी का ‘टिफिन भोज ‘: खाने से ऊर्जा के संचार की तैयारी, चारों विधानसभाओं में होंगे आयोजन

रूठों को मनाने की जाएगी कवायद, भारत जोड़ो यात्रा वाकई अगवानी स्वागत सफल बनाने के लिए बिंदुवार होगी चर्चा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। यूं तो राजनीति में हर दिन कोई ने कोई कार्यक्रम होते रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मिशन 2023 चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। सियासी गतिविधियां बढ़ने लगी है। वैसे रायसेन शहर में भी कांग्रेस पार्टी टिफिन भोज का आयोजन कर रही है। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कार्यकारी महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, डॉ जीएस गौतम , मिर्जा मसर्रत बेग एडवोकेट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी, नपा में नेता प्रतिपक्ष पार्षद प्रभात राज चावला ने बताया कि जिले के कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस आयोजन की रूपरेखा प्रदेश कार्यालय से तय की गई है। इसमें संगठन की प्रमुख भूमिका है। कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय उनकी सक्रियता को लेकर टिफिन भोज में चर्चा होगी। साथ ही पार्टी से रूठे हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मान मनौवल के प्रयास किए जाएंगे।
जिला मुख्यालय के बाद अन्य 3 विधानसभाओं में होंगे भोज….
हालांकि अभी टिफिन भोज की तारीखें और जगह तय नहीं की गई हैं।
इसमें जिले की सांची, भोजपुर, बरेली उदयपुरा और बेगमगंज सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को ही बुलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में टिफिन भोज के आयोजन जिले की चारों विधान सभाओं में होंगे। प्रदेश नेतृत्व से इस तरह के आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।शहडोल जिले से रायसेन जिले में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी।इस भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे हैं।भारत जोड़ो यात्रा शहडोल से रायसेन जिले में प्रवेश की अगवानी से लेकर स्वागत और उसे सफल बनाने की तैयारी की जिम्मेदारी अलग अलग क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं को सौंपी जाएगी।बैठक टिफिन भोज में इस पर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाना है।
पिछले विधानसभा चुनाव से हुई थी शुरुआत….
वर्ष 2018 में विधान सभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने इस तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत की थी। इसमें कई रूठे हुए कार्यकर्ता नेताओं को काफी मान मनौवल के बाद पार्टी के कार्य में जोर-शोर से जुट गए थे। इसलिए इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए टिफिन भोज का आयोजन किया जा रहा है।



