मध्य प्रदेश

राष्ट्रहित और राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि होना चाहिए : मुकेश राय

रिपोर्टर : रिजवान खान
जैयारी । एकल अभियान अंचल बरेली के अंतर्गत रैपुरा में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर वन ग्रामों में ग्रामीणों ने श्रीराम जय राम जय जय राम धुन के साथ प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद दीदी आचार्य को प्रशिक्षण दिया गया है।
अंचल अध्यक्ष मुकेश राय ने कहा कि सभी दीदी और आचार्यों को प्रत्येक छात्रों में राष्ट्रहित और राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना चाहिए, क्योंकि यह दोनों होने पर हमारा राष्ट्र उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि वर्तमान समय में सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान का उच्चारण ठीक से हो रहा है न ही राष्ट्र वंदना । इसलिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी एकल अभियान में संचालित विद्यालयों में आकर ट्रेनिंग लेना चाहिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, संच अध्यक्ष पूरन ठाकुर, गोविन्द राठौर, रवि राय राहुल राय व रामबिलास उईके, कृष्ण कुमार, सुरेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button