रिश्वत तो सारे देश में चल रही है, हम बंद नहीं करा सकते, तहसीलदार का video सोशल मीडिया पर बायरल
रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भ्रष्टाचार करने वालो के खिलाफ खुले मंच से कार्यवाही कर रहे है। वही दूसरी एक मजिस्टेट अधिकारी का कहना है की रिश्वत तो सारे देश में चल रही है हम इसे बंद नहीं करा सकते है।
देश की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होने की प्रमाणिकता कोई आम आदमी ने नहीं हैं यह प्रमाणिकता राजस्व विभाग के तहसीलदार ने खुद किसानों के सामने की ..
रायसेन जिले के उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का एक VDO सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्रीय किसान संगठन के किसानों से बात हो रही है।
वैसे तो मध्यप्रदेश में जो हो वह कम ही हैं इसलिए इसे अजब गजब कहते हैं.. और इसे अजब गजब बनाने में हमारे रायसेन जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होना चाहिए ..
उदयपुरा के तहसीलदार भाजपा के कद्दावर नेता के रिश्तेदार होने के कारण वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यवाही करने से परहेज करते है।
उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह से जब किसानों ने शिकायत की कि सर आपके तहसील कार्यालय में बगैर लेनदेन किये कोई काम नही होता आपके बाबू खुलेआम पैसे ले रहे हैं तब तहसीलदार महोदय का जवाब सुनिये उन्होंने यह तक बता दिया की सारे देश में हो रहा है लेनदेन, इसलिये हमारे कार्यालय में भी होगा हम इसे बंद नही करा सकते यानि तहसीलदार साहब ने प्रमाणित कर दिया कि भ्रष्टाचार सारे देश में है और रिश्वत खोरी खूब चल रही है इसलिये हम क्यों पीछे रहे। गजब हैं तहसीलदार साहब मान गये ।



