एक्शन में कलेक्टर…तहसीलदार को हटाया, कर्मचारी निलंबित
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर बड़ी कार्यवाही
कलेक्टर के आदेश पर नवागत तहसीलदार ने पदभार संभाला
रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । कलेक्टर अरविंद दुबे ने सोशल मीडिया पर उदयपुरा तहसीलदार का वायरल वीडियो पर कार्यवाही करते हुए तत्काल उदयपुरा ताहसीलदार को हटा दिया है।
मोतीलाल अहिरवार को उदयपुरा के नए तहसीलदार के रूप में पदस्थापना के आदेश जारी किए है। तहसीलदार उदयपुरा शत्रुघन सिंह को जिला कार्यालय (भारत निर्वाचन) में पदस्थ किया । कलेक्टर अरविंद दुबे ने शिकायत सामने आने के बाद लिया एक्शन। ओम प्रकाश मोंगिया सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय उदयपुरा द्वारा किसानों से कार्य के बदले पैसे मांगे जाने सम्बन्धी वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर अरविन्द दुबे ने तहसीलदार को हटाया, वही एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
पूर्व में उक्त अधिकारी की सिलवानी में पदस्थापना के दौरान विवादास्पद कार्यशैली से उग्र आंदोलन हुआ था और सिलवानी से हटाकर उदयपुरा पदस्थ किया था।
रायसेन जिले के उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का एक VDO सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें राष्ट्रीय किसान संगठन के किसानों से बात हो रही है।
वैसे तो मध्यप्रदेश में जो हो वह कम ही हैं इसलिए इसे अजब गजब कहते हैं.. और इसे अजब गजब बनाने में हमारे रायसेन जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होना चाहिए ..
उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह से जब किसानों ने शिकायत की कि सर आपके तहसील कार्यालय में बगैर लेनदेन किये कोई काम नही होता आपके बाबू खुलेआम पैसे ले रहे हैं तब तहसीलदार महोदय का जवाब सुनिये उन्होंने यह तक बता दिया की सारे देश में हो रहा है लेनदेन, इसलिये हमारे कार्यालय में भी होगा हम इसे बंद नही करा सकते यानि तहसीलदार साहब ने प्रमाणित कर दिया कि भ्रष्टाचार सारे देश में है और रिश्वत खोरी खूब चल रही है इसलिये हम क्यों पीछे रहे। गजब हैं तहसीलदार साहब मान गये ।
नवागत तहसीलदार ने पदभार ग्रहण किया
कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश को तत्काल प्रभावी होने गुरुवार को अपरान्ह नवागत तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार ने उदयपुरा तहसील कार्यालय पहुंच कर पदभार संभाल लिया।






