मध्य प्रदेश
रेल्वे से जुडी सुविधाओं की पहल, मंडल की हुई बैठक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल की हुई बैठक में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के प्रतिनिधि पदमेश गौतम शामिल हुए। बैठक में उन्होंने रेल्वे से जुडी सुविधाओं की पहल की। जिसमें बड़वारा के रेल्वे स्टेशन विलायत कला में रेल्वे साइडिंग बनाने, बड़वारा अंतर्गत झरेला फाटक के पास अंडर ब्रिज निर्माण, मुड़वारा रेल्वे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर पांच की तरफ टिकिट काउंटर एवं प्रवेश द्वारा बनाने, रेलवे स्टेशन स्लीमनाबाद के रेल्वे फाटक में ओवरब्रिज निर्माण एवं कोविड के दौरान बंद सभी ट्रेनो का पुनः संचालन कराने की मांग रखी गई है।



