धार्मिक

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 21 जनवरी से

सिलवानी । सिलवानी नगर के वार्ड 6 गांधी नगर (पड़ान) में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 5 जनवरी से किया जा रहा है।
5 जनवरी शुक्रवार को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा नगर के बीजासेन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल वार्ड 6 गांधी नगर (पड़ान) पहुंचेगी।
कथा दिनांक 5 जनवरी 2024 शुक्रवार से प्रारंभ होकर 11 जनवरी 2024 गुरुवार को समापन एवं प्रसादी वितरण होगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री भूपेन्द्र शास्त्री वरिष्ठ धर्माधिकारी एवं नगर खेडापति मुखारविंद से होगी।
आयोजको ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button