लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी फ़रार, बिचौलिये को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार
सर्पदंश के पैसे दिलाने की एवज़ मैं माँगी थी 20 हज़ार की रिश्वत।
पहले भी पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा था पटवारी को
रिपोर्टर : कंचन साहू
रीवा । पन्ना मैं लोकायुक्त ने कार्यवाही की है अमानगंज मैं पटवारी रहे देवेंद्र प्रजापति द्वारा जगत यादव से सर्पदंश से हुई परिजन की मौत पर शासकीय योजना का लाभ दिलाने के लिए रिपोर्ट लगाने के एवज़ में 20 हज़ार की रिश्वत माँगी गई थी जिसमें 3000 पहले ले लिये गये थे वहीं बिचौलिये सालिग़राम सोनी को 7000 रिश्वत देने की बात कही।
फ़रियादी ने सालिगराम सोनी को रिश्वत की रक़म दी और लोकायुक्त टीम ने अमंनगज मैं मौक़े पर पहुँचकर कार्यवाही की पटवारी पन्ना मैं रहते है लोकायुक्त पुलिस की टीम पटवारी को पकड़ने पन्ना पहुँची । पटवारी देवेंद्र प्रजापति नहीं मिले जिसके बाद कोतवाली पन्ना मैं बिचौलिये सालिगराम सोनी और पटवारी देवेंद्र प्रजापति दोनों पर लोकायुक्त ने कार्यवाही की है वहीं इसके पहले भी देवेन्द्र प्रजापति पर रैपुरा में लोकायुक्त ने कार्यवाही की थी रिश्वत लेते रंगें हाथो पकड़े गये थे प्रकरण न्यायालय मैं विचाराधीन है।



