लोहा पीटा समाज लोगो के पास राशन कार्ड नहीं सरकारी योजनाओं से वंचित
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । महाराणा प्रताप वंशज लोहा पीटा समाज के लोग कई वर्षों से नगर के नेशनल हाईवे रोड के किनारे निवास कर रहे हैं इस समाज के ज्यादातर लोगों के पास ना तो राशन कार्ड है ना ही आधार कार्ड है और ना ही जाति प्रमाण पत्र है इस कारण शासन की योजनाओं का लाभ लोहा पीटा समाज के लोग नहीं उठा पा रहे हैं। यह लोहा पीटा समाज जिन्हें घुमक्कड़ समाज भी कहा जाता है जगह जगह लोहे के कारीगिरी की करते है। लोहे की कुल्हाड़ी, हंसीआ, सरोता, फावड़ा, गैती, सब्बल आदि बना बना कर बेचते हैं जिससे अपना घर चला रहे हैं। आज उनके पास ना अपना घर है और ना ही बच्चों को शिक्षा और ना ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। सभी समाजों में यह समाज सबसे पिछड़ी हुई है हालांकि सरकार द्वारा सैकड़ों योजनाएं जैसे राशन कार्ड, संबल कार्ड, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, भूमि आवंटन पट्टे, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना और भी सैकड़ों योजनाएं हैं जिसका लाभ इनको नहीं मिल पा रहा है। इसी को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जिला सदस्य मलखान सिंह राजपूत ने देवरी नगर के लोहा पीटा समाज के डेरो पर पहुंचे और उन्हें एकत्रित कर सभी को सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी दी और सभी लोहा पीटा समाज के लोगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और वहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर भाजपा नेता मलखानसिंह मेहरा, कल्लू नागपाल, नासिर खान कंडक्टर एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।



