पूर्व सीएम शिवराज सिंह के बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के जैन परिवार की बेटी से हुई

भोपाल। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के जैन परिवार इन्दरमल जैन की पोती से की। सगाई के बाद से पूर्व सीएम के शिवराज का परिवार खुशियों से झूम उठा है. सगाई के बाद से दोनों ही परिवारों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे है, जिनमें बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय तो वहीं छोटे बेटे का नाम कुणाल है. बता दे कि शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान अपने पिता की तरह राजनीति में काफी सक्रीय है. ऐसा कहा जाता है कि शिवराज की राजनीतिक विरासत उनके बेटे कार्तिकेय ही आगे संभालेंगे. कार्तिकेय अपने पिता शिवराज के लिए साल 2013 से ही चुनाव प्रचार कर रहे है।
कुणाल सिंह चौहान शिवराज सिंह के छोटे बेटे है, जिनकी सगाई चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसे में बात करे उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुणाल राजनीति से काफी दूर रहते है. कुणाल फिलहाल मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के प्रबंध पार्टनर है. उनका पूरा फोकस इस समय सुंदर फूड्स एंड डेयरी पर है, जहाँ दूध के साथ-साथ अब घी, पनीर, लस्सी, दही एवं पानी भी मिलता है. कंपनी का कहना है कि कुणाल के पार्टनर बनने के बाद से हमारी कंपनी काफी आगे बढ़ चुकी।
ईरान के राजा के डॉक्टर रहे हैं शिवराज सिंह चौहान की बहू के दादाजी
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे की सगाई भोपाल के इन्दरमल जैन की पोती से की है। इन्दरमल जैन ईरान के शाह रजा शाह पहलवी के शाही डॉक्टर रहे हैं। यह परिवार लंबे समय तक ईरान में रहा है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे की सगाई भोपाल के इन्दरमल जैन की पोती रिद्धी जैन से की है। इन्दरमल जैन ईरान के शाह रजा शाह पहलवी के शाही डॉक्टर रहे हैं। यह परिवार लंबे समय तक ईरान में रहा है। ईरान के रजा शाह पहलवी पहलवी वंश के पहले राजा थे। इन्होंने ईरान पर 1925 से 1941 तक राज किया।
लड़की पक्ष ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए तब चला पता
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेटे की सगाई का कार्यक्रम बेहद ही निजी रखा था। सगाई कार्यक्रम में शिवराज सिंह उनकी पत्नी साधना सिंह और बड़े बेटे कार्तिकेय ही शामिल हुए। लड़की पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर सगाई के फोटो शेयर किए जाने के बाद ही शिवराज सिंह चौहान के यहां बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया।



