मध्य प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल टेलीकास्ट देखा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विकसित भारत संकल्प यात्रा का पहला कार्यक्रम नगर में वार्ड क्रमांक 10 माता मंदिर के पास मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन का टेलीकास्ट उपस्थित लोगों द्वारा शाम 4 बजे से 5 बजे तक देखा सुना गया।
कार्यक्रम के शुरू में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक निकाली जा रही है। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा शासन स्तर पर निकाली जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा मे भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सहभागिता कर रही है।
यात्रा में विशेष रूप से एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एसआर देशमुख, सीएमओ कृष्णकांत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, डॉ जितेंद्र तोमर, भगवान सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, गायत्री शोभाराम नगरिया, राकेश भार्गव, पार्षदगणों में ओमकार यादव, गुलाब रजक, राजीव दुबे, बृजेश लोधी, लोकराज सिंह ठाकुर, प्रवीण जैन, सत्यजीत दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी शाक्य, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शहादत अली, हरि लोधी, बाबू सेन, परसोत्तम कुशवाह, गोलू कुरड़िया, मुकेश पाटकर समेत अनेकों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने किया आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button