मध्य प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव समिति की विशेष पहल मवेशियों गायों के लिए टंकी उपलब्ध कराई

भीषण गर्मी में प्यासे मवेशियों के लिए राहत
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए लगातार तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है साथ ही हीटवेव व भीषण गर्मी को देखते हुए पलेरा में हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर गायों और जानवरों के पीने हेतु पानी की हौदी रखवायीं।
इस वर्ष अत्यधिक गर्मी पड़ने से न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी परेशान है। ऐसे में इन बेजुबान जानवरो की थोड़ी परेशानी कम हो इसके लिए हनुमानजन्मोत्सव समिति पलेरा द्वारा थाना तिगैला, हरितला मंदिर, जनपद, अस्पताल के सामने mकॉलेज के पास, रामजी गार्डन, बाले का मुहल्ला, नगर में कई स्थानों पर पानी की हौदी रखवायीं गयी। नगर वासियों के द्वारा समिति के सदस्यों की सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button