कृषि

विज्ञान मेले में प्रगतिशील किसान सम्मानित

सिलवानी। कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में आयोजित एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी में सिलवानी तहसील के ग्राम चुंहेटिया के प्रगतिशील किसान श्रीप्रकाश श्रीवास्तव को विकासखंड स्तर पर सर्वोत्तम कृषक का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उप संचालक एनपी सुमन ने दिया। इस दौरान उन्हें शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राही किसानों को भी हितलाभ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button