गुमशुदा व्यक्ति की तालाब में मिली लाश
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मामला थाना मझौली के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 2 का है मृतक का भाई रामेश्वर नामदेव द्वारा पुलिस थाना मझौली ने बताया गया कि मेरा भाई हरिहरशरण नामदेव उर्फ पेन्टर पिता बाबूलाल नामदेव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं. 2 मझौली थाना मझौली जिला जबलपुर जो दिनांक 17 नवंबर 23 के शाम करीब 5 बजे विवरण- में वार्ड नं. 2 मझौली में रहता हूँ टेलरिंग का काम करता हूँ। मेरा छोटा भाई हरिहरशरण नामदेव पेन्टिंग का काम करता है कभी कभी शराब का सेवन भी करता है दिनांक 17 नवंबर 23 को शाम 5 बजे घर से निकला था इसके बाद रात 9 बजे तक वापस घर नही पहुँचा तो मैने उसको फोन किया जो नशे की हालत में बोला की आ रहा हूँ। रात 10:30 बजे फिर से फोन लगाया जो नीलेश सोनकर निवासी मझौली ने फोन उठाया और बताया कि ये मोबाईल मुझे दुर्गा घाट मझौली पर पड़ा मिला है। जो उससे मैं मोबाईल ले आया। इसके बाद आस पास एवं रिश्तेदारी में फोन लगाकर पता किया परन्तु अभी तक कोई पता नही चला हुलिया रंग गोरा, लम्बाई 5 फुट, काले रंग की शर्ट एवं जीन्स पेंट पहना है। कि रिपोर्ट पर गुमइंसान कायम कर जांच मे लिया गया
पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर गुमशुदा की तलाश जारी की गई जिस जगह पर गुमशुदा का मोबाइल पाया गया है उसी जगह पर मझौली थाना प्रभारी द्वारा जांच कराई गई जांच में उसे व्यक्ति की लाश तालाब में पाई गई जिससे मृतक की पहचान की जा चुकी है मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मर्चुरी भेजा गया पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही।



