मध्य प्रदेश

निष्पक्ष और शांति के साथ मतदान को लेकर पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला

सिलवानी । लोकसभा चुनाव के दौरान निष्पक्ष और शांति के साथ मतदान करवाने को लेकर पुलिस के साथ नगर में 19 मार्च मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला।
बता दें कि इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 60 जवान अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। यह फ्लैग मार्च नगर के थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः थाना प्रांगण वापस पहुंचा।
एसडीएम प्रकाश नायक, एसडीओपी अनिल मौर्य तहसीलदार सुधीर शुक्ला, नायब तहसीलदार भारत सिंह, थाना प्रभारी डीपीसिंह मौजूद रहे।
इस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान नगर एवं क्षेत्र में मतदाता शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करें यह फ्लैग मार्च मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और निर्भीक होकर अपना वोट देने के लिए प्रेरित करने को लेकर निकाला गया है।

Related Articles

Back to top button