मध्य प्रदेशराजनीति

विधायक ने किया कार्यकर्ताओं का आभार और सम्मान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्रीय विधायक के निवास पर नगर बेगमगंज के कॉग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के सभी वार्डो से आए हुए कार्यकर्ताओं का विधायक देवेन्द्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी ने तिलक, माला एवं कॉग्रेस पटटी पहनाकर सभी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती के चित्र पर द्वीपप्रज्लित एवं पूजा अर्चना कर की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेन्द्र पटेल ने कहा कि आप सभी की मेहनत से विधायक बना हुॅ मै हमेशा आप लोगों के साथ हूॅ कभी भी कोई परेशानी या समस्या में आपके साथ हूॅ। प्रदेश में कॉग्रेस सरकार नहीं बन पाई है लेकिन फिर भी मुझ पर जितना सहयोग बनेगा में जनता के लिए और आप सभी के लिए कार्य करूंगा। जिस तरह से आपने हमें जिताने के लिए मेहनत की है उसी तरह आज भी मेहतन करना है और जनता के हित में कार्य करना है ताकि उनके कार्या को करा सकें। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, प्रभु नेमा, जाहर सिंह लोधी, राजेश यादव, अकरम पटेल, संदीप यादव, आशीष खडेंत आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ कॉग्रेसी संतोष कण्डया ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button