मध्य प्रदेश

विधायक से सेल्समैन रघुवीर बागरी की हुई शिकायत, राशन में कर रहे हेराफेरी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान |  सहकारी समिति दशरमन के अंतर्गत आने वाली उचित मूल्य दुकान गूंडा में सेल्समैन रघुवीर बागरी के हौसले बुलंद हैं राशन में हेराफेरी का कार्य चालू हैं। पी.ओ.एस. मशीन की जांच की जाएं तो इनके कारनामों से पर्दा उठेगा। गरीब तबके के ग्रामीणों के लिए अनेकों प्रकार की योजना चलाई जाती हैं लेकिन योजनाओं को उक्त कर्मचारियों के द्वारा भ्रष्टाचार में तब्दील कर दिया जाता हैं। अनेकों जगह शिकायत करने के बाद भी सेल्समैन रघुवीर बागरी के ऊपर जांच नहीं हों रही है ऐसा लगता हैं मानों जैसे उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से राशन की हेरा फेरी की जा रही है। विकास यात्रा में भी जनप्रतिनिधियों से सेल्समैन रघुवीर बागरी की शिकायत की गई थीं लेकिन सेल्समैन रघुवीर बागरी के ऊपर कार्यवाही तो नहीं हुई लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कृपा जरूर बरस रही है। वही जनपद सभागार में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा समीक्षा बैठक ली गई उसमे भी उचित मूल्य दुकान गूंडा चर्चा का केन्द्र बनी रही। इस तरह अब विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के सामने सेल्समैन रघुवीर बागरी के ऊपर कार्यवाही करवाना चुनौती हैं या फ़िर सेल्समैन रघुवीर बागरी के हौसले इसी तरह बुलंद रहेंगे।
*विकास यात्रा में की गई थीं शिकायत*
सभी ग्रामों में इस समय विकास यात्रा की पहल सरकार के आदेशानुसार की जा रही हैं तो इसी बीच कर्मचारियों की भी पोल खुल रही हैं। लिहाजा ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधियों से शिकायत की कि सेल्समैन रघुवीर बागरी के बात करने का लहजा ठीक नहीं है। राशन भी हमको समय से नहीं दिया जाता हैं। महिलाओं के द्वारा विकास यात्रा में जमकर हंगामा किया गया इस हंगामे को देखकर जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभालते हुए महिलाओं और ग्रामीणों को समझाते हुए सेल्समैन रघुवीर बागरी को समय से राशन वितरण करने के लिए कहा गया।
*फूड स्पेक्टर ब्रजेश जाटव नहीं करते जांच*
अनेकों जगह के समाचार प्रकाशन के बाद भी ब्रजेश जाटव के द्वारा जांच नहीं की गई लेकिन कर्मचारियों को संरक्षण जरूर दिया गया। उचित मूल्य दुकान गूंडा का मुद्दा आज का नहीं बल्कि बहुत लम्बे समय से उठ रहा हैं लेकिन सेल्समैन रघुवीर बागरी के ऊपर ना जांच हों रही ना ही उचित मूल्य दुकान को किसी और कर्मचारी को दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा हैं जैसे समिती प्रबंधक संतोष दुबे की पहुंच बहुत ऊपर तक हैं तब तो सेल्समैन रघुवीर बागरी के ऊपर सबकी कृपा बरस रही हैं।

Related Articles

Back to top button