मध्य प्रदेश

हरदा पटाखा फैक्ट्री में विस्‍फोट: अब तक 11 की मौत, सीएम ने मृतकों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

भेजी जा रही है 115 एम्बुलेंस, अलर्ट पर अस्पताल
हरदा । एमपी के हरदा जिले में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धमाका हो गया। एक के बाद एक हुए कई धमाकों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमोटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। घटना में अबतक 11 लोगों के मरने की सूचना है। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के लिए घरों में रखे बारूद के संपर्क में आने से आग ने विकराल रूप ले लिया। इस पूरी घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव की नजर है। उन्होंने इस पर जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने बताया की घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम को भोपाल, नर्मदापुरम और अन्य स्थानों पर भी तैनात किया गया है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
मौके पर पहुंचे 50 से ज्यादा दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंस होने की आशंका है। जिन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं। धमाके की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। आसपास के लोग दहशत में हैं। प्रशासन ने एहतियातन 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। वहीं 60 घरों को धमाके की वजह से नुकसान पहुंचा है। हरदा के कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा, हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। विस्फोट में कई लोग घायल हो गए, बचाव अभियान जारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है।
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि आसपास के घर भी आग की चपेट में आ गए हैं। मौके पर प्रशासन का अमला पहुंच रहा है।
अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए हैं। प्रशासन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है जो अब हरदा जिले के बैरागढ़ इलाके में आसपास के 60 से अधिक घरों में फैल गई है। प्रशासन ने एहतियातन 100 से ज्यादा घरों को खाली करा लिया है। फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं। प्रशासन की मदद करने की कोशिश कर रहे एक स्थानीय निवासी धीरेंद्र सैनी ने कहा, ‘फिलहाल, घटनास्थल से छह शव बरामद किए गए हैं और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
वहीं हरदा के एसपी संजीव कंचन ने बताया, मंगलवार सुबह फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। पूरा शहर काले धुएं से घिर गया है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फिलहाल आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है। हरदा, बैतूल, खंडवा और नर्मदापुरम से एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं।’ बता दें कि फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं जिसकी वजह से आग फैलती जा रही है। पूरा घटना पर सीएम यादव ने अधिकारियों से जानकारी ली है।

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना दु:खद है : सी एम

सूचना मिलते ही हमने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और जिला प्रशासन की टीम को एक्टिव किया। 50 से ज्यादा एंबुलेंस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। घायलों का तुरंत नजदीक हॉस्पिटल में इलाज किया जा सके, इसके लिए इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद में डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।

घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि:शुल्क और समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं : CM

Related Articles

Back to top button