मध्य प्रदेश

विधिक जागरूकता द्वारा नागरिकों का सशक्तिकरण पर शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नालसा नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं “हक हमारा भी तो है @ 75” अभियान अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं द्वितीय अपर सत्र न्यायधीश केएस शाक्य
द्वारा आज गुरुवार को को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क विधिक सहायता, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवम बच्चों को मैत्रीपूर्ण सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना 2015 के संबंध में जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अंतर्गत उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को विधिक सेवा संस्थान द्वारा प्रदत्त निशुल्क विधिक सहायता विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष केएस शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील विधिक सेवा समिति विधिक सेवा संस्थान द्वारा गरीब असहाय महिला को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निशुल्क विधिक सहायता तथा सलाह प्रदान की जाती है। कोई भी महिला एवं पुरुष तथा बच्चे जो गरीब असहाय या अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य हैं, जो विधिक सहायता प्राप्त करने की योग्यता रखते हैं वह विधिक सेवा संस्थान में आवेदन कर निशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
न्यायाधीश शाक्य द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बालक अथवा बालिकाओं के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों के लिए यह अधिनियम बनाया गया है ।बच्चों को शिविर अंतर्गत एक्ट के बारे में जानकारी रखने पढ़ने एवं आसपास के बच्चों परिजनों को भी जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बच्चों को समझाया कि यदि कोई व्यक्ति आपके साथ किसी प्रकार का लैंगिक शोषण करता है तो वे तुरंत इसकी सूचना अपने शिक्षक तथा अपने परिजन को दे, डरे नहीं बल्कि उसका सामना करें अपने अधिकार को जाने। उन्होंने नालसा बच्चों को मैत्रापूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना 2015 के बारे में भी जानकारी दी ।
शिविर में अपरलोक अभियोजक बद्री विशाल गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों को जागरूकता शिविर के उद्देश्य एवं लाभों के बारे में जानकारी दी। मेडिएटर एवं पैनल अधिवक्ता पीडी नेमा ने मध्यस्था योजना के बारे में बच्चो को बताया साथ ही विधिक सेवा संस्थान द्वारा नियुक्त पैरा लीगल वॉलेंटियर तथा पैनल लॉयर के बारे में बच्चों को जानकारी दी ।
इस अवसर पर शाला प्राचार्य जयप्रकाश तिवारी व शाला के शिक्षकगण सहित छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button