विधिक साक्षरता शिविर एवं हिन्दी सप्ताह में निबंध प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण
सिलवानी । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन अनीस कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा बुधवार को शासकीय उ.उ. माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में चाईल्ड सेक्सुअल ऐव्यूज विषय पर विधिक साक्षरता शिविर एवं हिन्दी सप्ताह अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी अतुल यादव ने छात्र/छात्रओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को यौन दुर्व्यवहार से संरक्षित करना और निश्चित करना कि उनका बचपन किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार से मुक्त रहे । यह हमारा संयुक्त दायित्व है । निःसंदेह बाल यौन शोषण एक जघन्य कृत्य है। इससे बच्चे के अवचेतन मन में अनजाना सा डर घर कर जाता है और वे अवसाद, बुरे सपने, आत्मग्लानि, आत्मविश्वास की कमी, अनिद्रा जैसे मनोविकारों से ग्रस्त हो जाते हैं। अक्सर इसमें शामिल व्यक्ति हमारे आस-पास के रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी होते हैं, जिनकी हरकतों से उनके कृत्य का पता लगाना कठिन होता है। भारत में बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार के खि़लाफ व्यापक कानूनी ढाँचा है। इसके लिये जरूरी है सजगता एवं जागरूकता। ऐसे में जरूरी है कि प्राथमिक स्तर पर घर-परिवार, माता-पिता एवं परिजन बच्चों से मिलने वालों एवं उनके साथ खेलने वालों के प्रति सजग रहे । भारत में बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार के खि़लाफ सबसे प्रमुख कानून 2012 में पारित यौन अपराध के खि़लाफ बच्चों का संरक्षण कानून (POCSO) है। इसमें अपराधों को चिह्नित कर उनके लिये सख्त सजा निर्धारित की गई है। साथ ही त्वरित सुनवाई के लिये स्पेशल कोर्ट का भी प्रावधान है।
शिविर में न्यायाधीश अतुल यादव द्वारा छात्र/छात्राओं को नई स्कूल बैग पलिसि के बारे में बताया गया तथा स्कूल प्राचर्य को नई बैग पालिसि के अंतर्गत ही बच्चों के बैगो के वजन रखने के निर्देश दिये गये । उक्त शिविर में हिन्दी सप्ताह अंतर्गत विद्यालय में छात्र/छात्राओं के लिए आयोजित की भारतीय महापुरुषों पर केन्द्रित हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर समीक्षा ठाकुर, द्वितीय आयुष रघुवंशी, तृतीय अनुज यादव को शील्ड प्रदान की गई एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये ।
उक्त शिविर में स्कूल प्राचार्य एन पी शिल्पी, शिक्षक स्वतंत्र नेमा, विजय कुमार सोनी सहित छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही ।



