खेल

विशाल राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी का हुआ आयोजन

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । उदयपुरा की तहसील देवरी में स्वर्गीय उदय शांडिल्य की स्मृति में उदय एकता मंच के तत्वाधान में विशाल राज्य स्तरीय महिला एवं क्षेत्रीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शहीद प्रकाशचंद स्टेडियम देवरी में किया गया जिसमें 13 जिलों की टीमें शामिल हुई।
प्रतियोगिता की शुरुआत 12 नवंबर को तथा फाइनल 14 नवंबर की शाम को सफलता पूर्वक हुआ प्रतियोगिता का महिला प्रथम पुरस्कार 31000 एवं द्वितीय पुरस्कार 15000 तथा पुरुष प्रथम पुरस्कार 15000 तथा द्वितीय पुरस्कार 7000 रखा गया । ज्ञातव्य हो कि उदय शांडिल्य की स्मृति में देवरी में लगातार पांच वर्षों से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । शहीद प्रकाश चंद स्टेडियम में प्रतिवर्ष क्रिकेट कबड्डी हॉकी जैसे खेलों की प्रतियोगिता की जाती है इन खेलों का उद्देश्य सिर्फ खेल को बढ़ावा देना है और नगर के खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करना है प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महिला वर्ग में हरदा टिमरावन और इंदौर के बीच खेला गया जिसमें इंदौर टीम की जीत हुई, वही पुरुष वर्ग मे देवरी और गाडरवारा टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें गाडरवारा टीम ने बाजी मारी महिला वर्ग का प्रथम पुरस्कार ₹ 31000 यूरो सर्जन डॉ. देवेंद्र धाकड़ तथा द्वितीय पुरस्कार अशोक रघुवंशी के द्वारा समिति को दिया गया फाइनल मुकाबले को देखने के लिए देवरी सहित आसपास के ग्रामों नयाखेड़ा, रामपुरा टिमरावन, रिछावर, आलीवाडा, कैकड़ा, थाला आदि ग्रामों से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे इस मौके पर यूरो सर्जन डॉ. देवेंद्र धाकड़, नरेंद्र पटेल बाबूजी, नरसिंहपुर विधायक जालमसिंह के पुत्र मोनू पटेल, नगर परिषद देवरी अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, मनोज सोनी, जयराम रघुवंशी, लखन पवैया सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे फाइनल मुकाबले का आंखों देखा हाल देवरी के जाने-माने और दर्शकों के चहेते अनिल पुरोहित ने सुनाया।

Related Articles

Back to top button