विश्व हिन्दू परिषद ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत एवं पत्रकों का किया वितरण, कार्यकर्ताओं ने ली क्षेत्रवार जिम्मेदारी

1 जनवरी से शुरू हुआ विश्व का सबसे बड़ा निमंत्रण अभियान… करोड़ों हिन्दू परिवारों को मिलेगा रामलला का निमंत्रण
सिलवानी। विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों विहिप, बजरंग दल की टोली के साथ अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार अयोध्या से आए पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र एवं पत्रक का वितरण किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद के मठ मन्दिर प्रमुख महेश नामदेव ने बताया की “विश्व का सबसे बड़ा निमंत्रण अभियान 1 जनवरी से शुरू हो गया है, इस अभियान में विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मिलकर मोहल्ला स्तर पर प्रत्येक हिन्दू परिवार में जाकर अक्षत्र एवं पत्रक देकर श्रीराम जन्मभूमि पर होने जा रही श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देंगे साथ ही आने वाली दिनांक 22 जनवरी को ‘मेरा घर –मेरी अयोध्या’ के स्वरूप में भव्य राम उत्सव मनाने का आग्रह करेंगे।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बरेली प्रखंड सिलवानी द्वारा राम जन्म भूमि अक्षत कलश निमंत्रण यात्रा एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को सिलवानी में सिलवानी खण्ड के कार्यकर्ता के साथ नगर के वरिष्ठ लोगों ने राम जन्म भूमि अक्षत कलश निमंत्रण यात्रा एवं सामग्री वितरण किया। जिसमें मुकेश राय, नारायण यादव, श्याम साहू, राजेन्द्र सोनी, रानू सोनी, राहुल नामदेव, अनुराग राय, मनोज रैकवार सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



