देश विदेशमध्य प्रदेश

चौरसिया समाज में अलख जगाने जनचेतना रथ यात्रा अपार जन समर्थन के साथ हुआ शुभारंभ

नर्मदापुरम । रविवार को मां नर्मदा की पावन धरा नर्मदापुरम से प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की भैया के संयोजन में आदि पूर्वज कुलगुरु चौऋषि महाराज की जनचेतना रथ यात्रा का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ जिसमें संपूर्ण मध्यप्रदेश से समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे ।
सर्वप्रथम मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर गणमान्य सजातीय बंधुओं के स्वागत के पश्चात गणमान्य जनों द्वारा जनचेतना रथयात्रा और सामाजिक एकता के संदर्भ में उद्गार व्यक्त किए गए। तत्पश्चात उसने स्नेहभोज का आयोजन किया गया और दोपहर में आदि पूर्वज कुलगुरू श्री चौऋषि महाराज की पूजा और महाआरती के पश्चात नर्मदापुरम नगर में आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें चलित भजन मंडली एवं कलश यात्रा बैंड बाजे ढोल ताशे और पटाखों के साथ बड़े उत्साह से नगर में जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा सिवनी मालवा की ओर अग्रसर हुई।
चौरसिया समाज में एकता एवं सद्भावना की अलख जगाने एवं समाज के पूर्वज कुलगुरू चौऋषि महाराज को प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठानों के पूजा स्थल में स्थान के लक्ष्य के जन चेतना यात्रा 30 अक्टूवर से प्रारंभ हो गई है। यह यात्रा अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की के नेतृत्तव में निकाली जा रही है, जो सम्पूर्ण जिलों का भ्रमण कर स्वाजातीय से चर्चा बैठक एवं आपसी एकता का संदेश देगी।
वर्तमान समय में चौरसिया समाज पिछड़ा वर्ग में प्रथम पांच अधिक आबादी वाली जातियों में है फिर भी समाज की राजनैतिक, सामाजिक चेतना काफी कम है समाज को शासन एवं संगठन में महत्वपूर्ण योगदान से वंचित रहना पड़ रहा है वर्तमान परिवेश में समाज में राजनैतिक सामाजिक जागरूकता एवं अपनी विशिष्ट पहचान करने के लिए इस यात्रा से निश्चित ही चौरसिया समाज का मान सम्मान बढ़ेगा।
पूर्वज कुलगुरू का मान मिलने से समाज को मिलेगा आशीर्वाद
चौरसिया समाज के पूर्वज कुलगुरु चौऋषि महाराज जो हमारे समाज के आदर्श एवं पूर्वज हैं। समाज बंधु उनका स्मरण लगभग सभी स्थानों पर नहीं कर पा रहे हैं निश्चित ही इस जन चेतना यात्रा से गांव गांव में चौरसिया बंधुओं के परिवार परिवार में अब अपने पूर्वज कुलगुरू चौऋषि महाराज को स्थापित कर उनकी पूजन करने से निश्चित ही सामाजिक आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। अब लगभग हर चौरसिया परिवार में चौऋषि महाराज की फोटो स्थापित होने से हम उनका सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी प्रतिमाओं को पूजन करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ कर सकेंगे।
यात्रा में चौऋषि महाराज का घर-घर एवं प्रतिष्ठानों में स्थापित करने का लक्ष्य
इस यात्रा के दौरान समाज में राजनैतिक सक्रियता जागरूकता सत्ता और संगठन में स्थान दिलाने के लिए आम जनता में जनजागृति जागरूकता लाने के लिए घर-घर संपर्क किया इसके साथ ही इस यात्रा में आदि कुलगुरु चौऋषि महाराज जी की मूर्ति फोटो को प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठानों के पूजा स्थल में स्थापित करने का लक्ष्य और सपना भी रखा जो धीरे धीेरे पूरा होने जा रहा है। कार्यक्रमों में कुलगुरु चौऋषि महाराज जी की फोटो स्थापित होने लगी है और इन्हें की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होता देखा जा रहा है लेकिन अभी कम स्थानों पर हुआ है निश्चित ही इस यात्रा से अब लगभग सभी स्थानों पर यह कार्य शुभारंभ हो जाएगा।
इस आयोजन में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रादेशिक पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।
भोपाल से आरके चौरसिया, डॉक्टर आरके चौरसिया, डॉक्टर आईडी चौरसिया, कृष्णकांत चौरसिया, हरिओम चौरसिया, गोविंद चौरसिया, बालाराम चौरसिया, पूरण चौरसिया, दयाशंकर चौरसिया, रामसेवक चौरसिया, केदारनाथ चौरसिया, मोहन चौरसिया, स्वरूप चौरसिया, लक्ष्मण चौरसिया, सुरेश चौरसिया, अंशुल चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, अनुराग चौरसिया, श्रीमती निधि चौरसिया, श्रीमती मनीषा चौरसिय, श्रीमती पिंकी चौरसिया, श्रीमती रानू चौरसिया आदि बड़ी संख्या में स्वजातिय जनो की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button