मध्य प्रदेश

शहडोल सांसद ने दिए रेल सुविधाओं से जुडे सुझाव

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल परिक्षेत्र के सांसद गणों के साथ बैठक में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह की ओर से अनेक सुझाव प्रेषित किये गए हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम उपस्थित रहे। सांसद द्वारा दिये गए सुझाव में जबलपुर- कटनी से उमरिया शहडोल अनूपपुर मार्ग से बिलासपुर होते हुए नागपुर तक ट्रेन का संचालन, ग्राम झरेला तहसील बड़वारा में रेल्वे फाटक के पास अंडर पास का निर्माण, कटनी -चौपन लाइन अंतर्गत सल्हना-लखाखेरा के बीच बंदरी अंडरपास समपार फाटक क्र.13 में बरसात में पानी भरे रहने की समस्या को दूर कराने, कटनी -बिलासपुर लाइन में पथवारी अंडर पास के अगल बगल की चौड़ाई बढाए जाने एवं बरसात में पानी भरे रहने की समस्या दूर कराने, रेल्वे स्टेशन बिलायत कला में लोकल ट्रेनो का स्टापेज, सल्हना अंडर पास में पानी भरे रहने की समस्या, जबलपुर -कटनी रेल लाइन में सलैया फाटक में हाल्ट स्टेशन बनाए जाने,पड़रिया से एनकेजे सड़क में रेल्वे की जमीन से सड़क निर्माण, रूपौंध रेल्वे क्रासिंग में ओवरब्रिज निर्माण कराने के प्रस्ताव दिये गए हैं। रेल्वे क्रासिंग स्लीमनाबाद एवं माधव नगर रेल्वे क्रासिंग में होंगे ओवरब्रिज स्वीकृति प्रस्तावित बैठक में स्लीमनाबाद स्टेशन रेल्वे फाटक एवं माधवनगर रेल्वे स्टेशन के फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव पर जबलपुर रेल महाप्रबंधक द्वारा जवाब में बताया गया कि स्लीमनाबाद रेल फाटक में रेल्वे की नई गाइड लाइन अनुसार अम्बैला वर्क 2023-24 में ओवरब्रिज प्रस्तावित है कार्य की स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह माधव नगर रेल्वे क्रासिंग 353 पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया है स्वीकृति उपरांत कार्य कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button