खाद लेने कतारों में खड़ा किसान मची मारामारी
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । खाद की पर्याप्त उपलब्धता के तमाम सरकारी दावों के बाबजूद खाद के लिए मारामारी फिर शुरू हो गई है खरीफ सीजन में मक्का की बिजाई का रकवा बढ़ने से यूरिया की मांग ज्यादा हो गई है जिसके चलते किसान को खाद लेने भारी मशक्कत करनी पड़ रही है, देवरी विधानसभा के शासकीय खाद गोदाम गौरझामर में खाद लेने सुबह से किसानों की कतारें लग गई थी जो शाम चार बजे तक देखी गई इस दौरान सर्वर डाउन होने के कारण कई किसानो को मायूस होकर लौटना पड़ा, किसानों ने बताया सुबह से लाइन में लगे हैं खाद की अति आवश्यकता है मशीन बंद कभी चालू हो रही है जिससे परेशानी हो रही है, शासकीय खाद गोदाम गौरझामर अंतर्गत तीन दिन कृषि उपज मंडी देवरी जबकि तीन दिन गौरझामर में खाद वितरण किया जाता है और दिन अनुसार दोनो केंद्रों में किसान सुबह से कतारों में खड़ा हो जाता है, इस संबंध में जब खाद गोदाम प्रभारी केशव प्रसाद मांझी से फोन पर संपर्क किया तो फोन रिसीव नहीं किया।



