मध्य प्रदेश

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का उमरियापान प्रवास बुधवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 10 जनवरी बुधवार को उमरियापान क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी। सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया कि सांसद हिमाद्री सिंह दोपहर साढे 12 बजे जनपद पंचायत ढीमरखेडा की ग्राम पंचायत झिन्नापिपरिया के पोषक ग्राम दियागढ में पधानमंत्री जनमन योजनार्गत शिविर में शामिल होंगी। उपरांत दोपहर डेढ बजे खेल मैदान उमरियापान में भूमिपूजन, ढाई बजे ग्राम पंचायत मंगेली मे विकसित भारत संकल्प यात्रा, साढे 3 बजे उमरियापान में चल रही स्वर्गीय मुरारी लाल चौरसिया की स्मृति में संतोष क्रिकेट प्रतियोगिता मैच के समापन समारोह में सम्मिलित होंगी। इसके बाद सायं 5 बजे राजेंद्रग्राम अनूपपुर के प्रस्थान करेंगी।

Related Articles

Back to top button