शारदीय नवरात्रि : पंडालों में गूंज रहे मातारानी के जयकारे,
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l आदि शक्ति माँ दुर्गा की आराधना सोमवार से शुरू हो गई है, पूजा अर्चना का क्रम प्रतिदिन अल सुबह से ही शुरू हो जाता है जो देर रात तक पंडालों में जारी रहता ह l माता क उपासक श्रद्धालु अपने अपने घरों में भी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं l पूरे ग्रामीण अंचल में श्रध्दा के साथ नवरात्रि पर्व पर श्रध्दालु मातारानी की आराधना में लीन है l मंदिरों, पंडालों में सुबह से ही वैदिक मंत्र उच्चारण कि ध्वनि गूंजने लगती है. शाम ढलते ही मंदिरों में दीप जलाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है l उमरियापान के समीप ग्राम पोड़ी खुर्द सहित जगह जगह देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई l पंडालों में मातारानी के दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे है l. सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति पौड़ी खुर्द के सदस्य महेंद्र सिंह चौहान, बसंत उपाध्याय ,सोनू चौहान, मोनू चौहान , रोशन चौहान, निलेश पौराणिक ,पप्पू उपाध्याय ,प्रकाश विश्वकर्मा ,अखिलेश सोनी ,मोनू विश्वकर्मा, गुरु उपाध्याय, अखिलेश राजपाल, अश्विनी पटेल ,आशीष पटेल, शिव भगत बर्मन, निरंजन विश्वकर्मा, राजू बर्मन , मोहन कोल, रामभरोस कोल, रन्नू कुम्हार, रतन कुम्हार, भारत कोल, सुखनंदी कोल, प्रहलाद कोल, अनिल बंशकार, संतोष चौधरी, तीरथ चक्रवर्ती, सोनू चक्रवर्ती, गोविन्द दाहिया, जंगी विश्वकर्मा, रमेश कुम्हार, रमला भुमिया आदि सदस्य पूरे नव दिन तक माता के पंडालों सेवा दे रहे हैं |



