एग्जाम प्रिपरेशन : 10वीं-12वीं में बेहतर प्रदर्शन के लिए योग शिक्षक दे रहे योग-मेडिटेशन की सलाह

5 मिनट का ध्यान और 15 मिनट का योग करेगा तनाव मुक्त, बढ़ाएगा एकाग्रता
सिलवानी । सीबीएसई बोर्ड व मप्र बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ होंगी। मप्र बोर्ड परीक्षाएं भी फरवरी अंत से निर्धारित हैं। ऐसे में बच्चों को तनाव मुक्त रहकर एकाग्र रहने की जरूरत है। सिर्फ 5 मिनट के ध्यान से और 15 मिनट के योग आसनों से छात्र न सिर्फ एकाग्रता बढ़ा सकते हैं बल्कि उच्च अंक प्राप्त करने का पूरा प्रयास भी तनाव मुक्त रहकर कर सकते हैं। परीक्षा में तनाव मुक्त रहने के लिए विशेषज्ञों का कहना है कि रात में देरी तक जागकर पढ़ने की जरूरत नहीं है, एग्जाम टाइम में तनाव बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। योग प्रशिक्षक राम गोपाल साहू ने बताया कि योग से स्टूडेंट्स के मन में सकारात्मकता का भी संचार होता है।
*एकाग्रता बढ़ाएगा मेेडिटेशन*
सेवानिवृत शिक्षक एवं योगगुरु रामगोपाल साहू के मुताबिक परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए सबसे पहले विद्यार्थी को अपनी व्यवस्थित दिनचर्या बना लेनी चाहिए। जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ हमारे मन को और तन को पूरा आराम मिले, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद अवश्य करें, भोजन समय पर लें। प्रत्येक विषय के लिए समय निर्धारित करें। 5 से 10 मिनट पढ़ाई से पहले मेडिटेशन का अभ्यास करें। मेडिटेशन से हमारी एकाग्रता बढ़ती है।
*विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद योगासन*
प्राणायाम (10-20 सेकंड)
विक्साशन (10-30 सेकंड)
वीरभद्र आसन (10-20 सेकंड)
शशांक आसान (10-40 सेकंड)
सर्वांग आसान (10-50 सेकंड)



