हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक महिला सहित चार लोग घायल
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । सलामतपुर थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाकर आगे जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दूसरे बाइक पर सवार पति पत्नी एवं टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार दोनों युवक सहित चार लोग गिरने से घायल हो गए। चारों घायलों बेरखेड़ी चौराहा एक निजी अस्पताल में राहगीरों द्वारा भर्ती करवाया गया। यहां पर घायलों का इलाज किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार शिवराज ठाकुर उम्र 28 साल एवं शिवराज की पत्नी दीपिका ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी गोलखेड़ी बेरसिया जिला भोपाल को सलामतपुर थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा मार्ग पर पीछे से आ रहे दूसरी बाइक के चालक राहुल विश्वकर्मा ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मार दी जिससे शिवराज ठाकुर एवं उसकी पत्नी दीपिका ठाकुर सहित टक्कर मारने वाली बाइक के चालक राहुल विश्वकर्मा एवं बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई सोनू विश्वकर्मा घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायलों को एंबुलेंस की मदद से बेरखेड़ी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायलों का उपचार किया गया। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों ही पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।



