मध्य प्रदेश

शिक्षक दिवस पर किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया

गैरतगंज । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समनापुर कला में सोमवार को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें साला के छात्र-छात्राओं द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों और वरिष्ठ शिक्षकों मैं श्री सुरेंद्र तिवारी जी, विष्णु प्रसाद रजक जी, आर एल रजक जी, भावसिंह गौर जी, एवं कल्याण सिंह जी गौर का शाल श्रीफल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान स्कूल प्राचार्य द्वारा भी किया गया और ग्राम पंचायत के सरपंच की पूरी टीम द्वारा शिक्षकों का श्रीफल और माला से सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में छात्र छात्राओं ने कविता, भाषण और रंगारंग कार्यक्रम भी किया कार्यक्रम को संस्था के वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार द्वारा संचालन किया गया और छात्र छात्राओं द्वारा संस्था के शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य संतोष मालवीय द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय के बारे में बताया की शिक्षक भविष का निर्माता होता है और और छात्रों को उचित राय दिखाता है। कार्यक्रम में समनापुर कला के ग्रामीण बैंक अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। और ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश अहिरवार, संस्था स्टाफ में पुरुषोत्तम जाटव, नारद सिंह, राजकमल, सीमा एवं समस्त स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button