मध्य प्रदेश

शिक्षक दिवस पर लोधी भवन में शिक्षकों शिक्षिकाओं का किया गया सम्मान

समाज और देश के विकास की रीड है शिक्षक दादा उमराव सिंह जी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला लोधी क्षत्रिय समाज के तत्वधान में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी सामुदायिक भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे सर्व प्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई एवम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना पश्चात अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया साथ ही वक्ताओ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे, वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था । आज उनकी याद में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो की लोधी समाज के पदाधिकारियों ने इस दिन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं का फूल माला पहनाकर मीठा खिलाकर स्वागत एवम सम्मानित किया जिनमे रश्मि ठाकुर, सावित्री ठाकुर, कल्पना ठाकुर, राधा ठाकुर, सरोज ठाकुर, जिया ठाकुर, हुकुम सिंह शिक्षक, नारायण सिंह जिला अध्यक्ष आलोक संघ दमोह, अमर सिंह शिक्षक, हाकम सिंह शिक्षक, अमर सिंह शिक्षक, बहादुर सिंह शिक्षक, प्रेम सिंह शिक्षक, चित्तर सिंह संगीत शिक्षक, जितेंद्र सिंह शिक्षक, सहयोगी दयाल ठाकुर, देवेंद्र सिंह शिक्षक, त्रिलोक सिंह, नाथू सिंह, जागेश्वर सिंह लोधी, संतोष सिंह पटवारी, छत्रपाल सिंह, महीप सिंह लोधी। कार्यक्रम का मंच संचालन देवेंद्र सिंह लोधी द्वारा किया गया आभार दयालु ठाकुर ने किया।

Related Articles

Back to top button