मध्य प्रदेश

साधु संतों के बीच मना क्षेत्रीय विधायक का जन्मदिन, बधाई और शुभकामनाएं देने वालों को लगा रहा तांता

शिवार्चन एवं श्री दुर्गा सप्तशती का हुया अनुष्ठान, हजारों लोग हुए सम्मिलित
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। मंगलवार 5 सितंबर को क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सिंह पटैल का जन्मदिन नगर की कृ़षि उपज मंडी परिसर प्रांगण में पूरे धार्मिक वातावरण में मनाया गया। विधायक पटैल को जन्मदिन की बधाईयां देने के लिए उदयपुरा विधानसभा से हजारों लोग बरेली पहुंचे और अपने लाडले विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाऐं दीं। विधायक पटैल के जन्मोत्सव पर मंगलवार सुबह ११ बजे से पं. सुरेन्द्र शास्त्री के आचार्यत्व एवं अन्य वरिष्ठ विप्रजनों की उपस्थिति में सेैकडों विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा शिवार्चन एवं श्री दुर्गा सप्तशती अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूरे धार्मिक वातावरण में मना विधायक पटैल का जन्मदिन कई मायनों में यादगार और चर्चाओं में रहेगा। सैकडों विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किये गये मंत्रोच्चार और देवी देवताओं के आह्वान से नगर सहित क्षेत्र धार्मिक वातावरणमय हो गया। पिछले कई दिनों से नगर सहित क्षेत्र में थमी बारिश मंगलवार को पूर्णाहूति के साथ ही झमाझम बारिश के साथ समस्त क्षेत्र को उमश और गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली। विधायक पटैल के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई संतों की मौजूदगी रही जिनमें श्री श्री १००८ कमलानंद जी ब्रह्मचारी गौरा वाले गुरूजी, श्री श्री १००८ श्री विष्णुदत्त शास्त्री ब्रह्मचारी जी, मुक्तानंद जी बापोली, पं. रामाधार जी शास्त्री घुरेला, पं. चंद्रकांत जी शास्त्री, समनापुर वाले बडे भैया सहित क्षेत्र के लगभग सभी संत एवं विद्वानजनों की मौजूदगी रही। सभी संतो और विप्रजनों ने विधायक पटैल को जन्मदिन पर अपना भरपूर आशीर्वाद लुटाया एवं यश, कीर्ती और दीर्घायु की कामना की।
विधायक पटैल को जन्मदिन की शुभकामनाऐं देने नगर सहित क्षेत्र केे राजनीति से जुडे लोगों के अलावा सामाजिक और धार्मिक समितियों, संगठनों और राजनीतिक दलों की बात करें तो सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के स्थानीय और क्षेत्रीय नेतागणों के साथ क्षेत्र के हजारों लोगों ने विधायक पटैल को जन्मदिन की शुभकामनाऐं दीं। धार्मिक कार्यों में बढचढ कर रूचि रखने वाले विधायक पटैल के जन्मोत्सव के दौरान विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में बरेली आये उनके चाहने वालों ने नगर सहित क्षेत्र के लोगों को दिखा दिया कि विधानसभा में विधायक पटैल की कितनी लोक प्रियता और चाहने वाले मौजूद हैं। नगर में विधायक पटैल के जन्मदिन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जहां देखो वहां विधायक पटैल के जन्मोत्सव की चर्चाऐं सुनने को मिली, हर कोई कहता नजर आया कि वास्तव में विधायक पटैल धार्मिक प्रवृत्ति के होने के साथ साथ उन पर ईश्वर और साधु संतों का आशीर्वाद भी है। विधानसभा क्षेत्र से आये हजारों लोगों ने विधायक पटैल को जन्मदिन की शुभकामनाऐं दीं।
पारंपरिक नृत्य ने सभी का मन मोहा- विधायक पटैल के जन्मोत्सव पर मंगलवार को नगर की कृषि उपज मंडी प्रांगण में जहां उदयपुरा विधानसभा से आये हजारों लोगों ने बता दिया कि क्षेत्र में विधायक पटैल की कितनी लोकप्रियता है उनके कितने चाहने वाले हैं। वहीं विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से आये आदिवासी भाईयों द्वारा आयोजित पारंपरिक नृत्य ने आयोजन में समां बांध दिया। हर कोई आदिवासी भाईयों द्वारा किये गये पारंपरिक नृत्य को देख मंत्रमुग्ध रह गये। इसके अलावा ओबेदुल्लागंज के बजरंग मंडल द्वारा आयोजित ओम नम: शिवाय की धुन पर दी गई प्रस्तुति ने भी पूरा वातावरण धर्ममय बना दिया। विधायक पटैल केे जन्मोत्सव पर आयोजित इन आयोजनों से कार्यक्रम में आये हजारों लोगों ने लुप्त उठाया।
शिक्षकों और विप्रजनों का किया सम्मान- नगर की कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित विधायक पटैल का जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ विधायक पटेल ने शिक्षक दिवस पर कई शिक्षको का शाल श्रीफल और श्रीराम चरित मानस की पुस्तक भेट कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में पधारे सैकडों विप्रजनों की चरण वंदना कर उन्हे उपहार देकर सम्मानित किया, इस दौरान सभी शिक्षको और विप्रजनों ने विधायक पटैल को दीर्घायु, यशस्वी होने और निरंतर जनसेवा करते रहने का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button