दामाद ने ससुर को लुहाँगी मारकर किया जानलेवा हमला, बुजुर्ग ससुर गंभीर हालत में भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती

शराबी दामाद ओमप्रकाश अहिरवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्ता भेजा जिला जेल
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । थाना कोतवाली रायसेन के अंतर्गत ग्राम भादनेर में एक शराबी दामाद ओमप्रकाश अहिरवार ने अपने साथियों के साथ ससुराल वाले घर पहुंचा ।आरोपी ओमप्रकाश अहिरवार ने घर में घुसकर ससुर धनसिंह अहिरवार उम्र 62 वर्ष से विवाद करते हुए मारपीट कर ने लगा।उसके उपर लोहंगी से प्राण घातक हमला किया। साथ ही पथराव भी किया। इस जानलेवा हमले में धन सिंह की खोपड़ी और नाक में जानलेवा हमला किया है।जिससे बुजुर्ग धन् सिंह अहिरवार की नाक और सिर में गंभीर चोट आई। उसे पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उसके सिर नाक में 17 टांके आए हैं । जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्रभात हॉस्पिटल भोपाल में दाखिल कराया है ।यहां डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर की हड्डी दो जगह से फैक्चर है और नाक की हड्डी फ्रैक्चर होने की वजह से खून का रिसाव लगाता बहता रहा ।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। उसे इलाज के बाद डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन किया जाना तय किया गया है।
इधर कोतवाली पुलिस के टीआई जगदीश सिधू ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश अहिरवार को राहुल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 326 506 294 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है । आरोपी को अदालत में सीजेएम वर्षा सिंह भाटी की कोर्ट में पेश किया गया ।जहां उसकी जमानत अर्जी खारिज होने पर जिला जेल पठारी भेज दिया गया है ।घटना के बाद से घायल के परिजन दहशत में और डरे हुए हैं ।उनका कहना है कि ओमप्रकाश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है कहा है कि मैं जेल से छूटने के बाद धन सिंह के परिवार पर फिर से मारपीट करूंगा ।मालूम हो कि शराबी किस्म का दामाद ओमप्रकाश भादनेर गांव में पिछले चार-पांच महीने से दहशत फैला रहा था । गांव वालों ने कई आवेदन कोतवाली थाने महिला थाने में भी दिए हैं ।लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भादनेर से फरार हो जाता था। आतंक का पर्याय बना गुंडा ओमप्रकाश जेल की सलाखों के पीछे चला गया है। फिलहाल ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है ।ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे शातिर आरोपी ओमप्रकाश अहिरवार पिता तंतु को जेल में ही रखना उचित है ।वह शराब पीकर आए दिन ग्रामीणों से विवाद और मारपीट करता रहता था।



