पर्यावरणमध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज (पलंदी चौक) स्थित एक डॉक्टर के निवास पर मजदूरी का काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से राजकुमार पिता किसऊ रैकवार उम्र करीब 22 वर्ष पटी शीशपुर थाना नोहटा की मौत हो गई, तो वहीं दूसरा मामला देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसा गांव का बताया गया है, जहां खेत में काम करते समय युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आए रवींद्र पिता सुरेश पाल उम्र करीब 27 वर्ष निवासी बांसा तारखेड़ा का बताया गया।।

Related Articles

Back to top button