धार्मिक

श्रीकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव पर्व

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण मंदिरों में धूमधाम के साथ जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष में जगह जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेने छोटे-छोटे बच्चे आए जिनकी आंखों पर पट्टी बांधकर प्रतियोगिता मैं भाग लिया । जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कटरा बाजार दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दोपहर 3 बजे से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में एक बालक आंखों में बंधी पट्टी धीरे धीरे दही हांडी के पास पहुंचा और दही हांडी की मटकी फोड़ी । जैसे ही मटकी फोड़ी जय कन्हैया लाल के जय कारे लगे। मटकी फोड़ विजेता को पुरस्कार दिया गयाl कटरा बाजार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व को ने लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह रहा। रामलीला मैदान कटरा बाजार उमरियापान में हर वर्ष जन्माष्टमी पर्व मनाई जाती है । इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के उपलक्ष में कटरा बाजार में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। उसके बाद रात 12 बजे जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हुआ। जैसे ही रात के 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हुआ वैसे ही मंदिरों में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारके साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। समिति के अध्यक्ष सुभाष चौरसिया, बसोरी चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, मुन्नू गौतम, सुन्नू चौरसिया, शिवम् चौरसिया, आकाश चौरसिया, नितेश चौरसिया, पंकज चौरसिया, नेता चौरसिया, आशीष चौरसिया आदि भक्त गण उपास्थित रहे l

Related Articles

Back to top button