धार्मिक

श्री गणेश सहित देवी देवताओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा, रामलला हुये विराजमान

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले सोमवार को चैत्र नवरात्र पर्व एवं हिंदू नव वर्ष के इस अवसर पर जबलपुर जिले के बड़ा फुवारा शंकरघी भंडार बड़ी माता महाकाली के सामने शीतला माई माता मंदिर में देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई! दौरान भगवान श्री बालाजी महाराज, भगवान भोलेनाथ एवं श्री गणेश भगवान जी की प्रतिमा स्थापित की गई! इस प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कन्या पूजन कन्या भोजन के साथ 11 सुंदरकांड पाठ का आयोजन 10 अप्रेल 2024 से 15 अप्रैल तक किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपलब्ध में16 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ 5 दिनों तक चले रहें सुंदरकांड पाठ का पूर्ण आहुति के साथ समापन होगा!
पंडित आचार्य नरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि यह मंदिर प्राचीन काल है और 200 वर्ष से भी पुराना है जहां बड़ी संख्या में जबलपुर संस्कारधानी के लोग आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं सात वैदिक आचार्य के द्वारा 5 दिनों तक वैदिक मेट्रो कर के साथ दिन में 2 बजे से शाम 6 बजे तक 11 सुंदरकांड पाठ का वाचन प्रतिदिन किया गया कल दिनांक 16 अप्रैल को भंडारे एवं पूर्ण आहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा! स्थानीय जन लोगों से उपस्थित की अपील पंडित आचार्य नरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी से की है।

Related Articles

Back to top button