श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने निकाली रैली, तहसील स्तरीय बैठक संपन्न
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । रविवार को श्रीराम जानकी मंदिर खरगोन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिला स्तरीय बैठक में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष पहुंचे और महाराणा प्रताप की प्रतिमा को फूल माला अर्पण की, ततपश्चात नगर में रैली निकाली गई।, माता मंदिर पर जाकर जिला अध्यक्ष ने मां जगदम्बा की पूजा अर्चना कर माता रानी को झंडा अर्पित किया, और प्रार्थना की हमें संगठन के प्रति मां ऐसा ही आशीर्वाद बनाए रखें। रैली के समापन पर तहसील स्तरीय बैठक श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रायसेन जिला अध्यक्ष ठाकुर सचिन सिंह राजपूत की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।, बैठक में खरगोन मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह राजपूत ने सभी करणी सैनिकों का स्वागत किया, एवं आगन्तुक सभी करणी सैनिक पदाधिकारियों का स्वागत एवं जनसंपर्क किया। बैठक में ग्राम में नियुक्तियां हुई, एवं लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करने की बात रखी, रायसेन जिला अध्यक्ष सचिन सिंह राजपूत ने कहा की हमें हर एक जरूरतमंद लोगों के लिए हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए और इसके लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एक प्रशक्त माध्यम है, इसके अलावा भोपाल में 8 जनवरी 2023 को अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के संबंध में कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का मूल उद्देश्य अपने हक से वंचित लोगों के लिए शासन से लड़ाई लड़ना है इसमें कोई वर्ग विशेष नहीं बल्कि जिनको शासन द्वारा अभी तक आरक्षण नहीं मिला, और उन गरीबों के हक की लड़ाई है जो अपने हक के लिए आगे आने में सक्षम नहीं है, इन बैठकों में एकत्रित होने का हमारा मूल उद्देश है। 21 सूत्रीय आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है । इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।
खरगोन में तहसील स्तरीय बैठक में उदयपुरा, बाड़ी, बरेली, मंडीदीप एवं समस्त क्षत्रिय करणी सेना उपस्थित हुए, श्रीराम जानकी मंदिर से बाजार तक वाहन रैली निकाली, रैली में डीजे बाजे के साथ जय महाराणा प्रताप के गाने बजाए गए और नाचते हुए गाते हुए, खरगोन बस स्टैंड पर रैली का समापन हुआ, बैठक में शामिल हुए रायसेन जिला अध्यक्ष सचिन सिंह राजपूत एवं सभी करणी सैनिक मौजूद रहे।



