मध्य प्रदेश

स्कूलों का सुबह का टाइम बदला, अधिक ठंड के चलते अब सुबह 8.30 से संचालित होंगे स्कूल

रायसेन । रायसेन जिले के स्कूलों का सुबह का टाइम बदला, अधिक ठंड के चलते अब सुबह 8.30 से स्कूल संचालित होंगे
कलेक्टर रायसेन के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एम एल राठोरिया ने अपने पत्र क्रमांक / समग्र शिक्षा / 2022/5359 दिनांक 25/11/2022 में रायसेन जिलांन्तर्गत संचालित समस्त शासकीस / अशासकीय / सी.बी.एस.ई से संबंद्ध शालाओ मे तापमान में गिरावट व शीतलहर के काराण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुऐ शाला संचालन का समय प्रातः काल 08:30 के पश्चात नियत किया जाता है।
प्रातः 08:30 के पूर्व किसी भी स्थिति मे कक्षाएँ संचालित नही की जावेगी। यह आदेश दिनांक 28.11.2022 से प्रभावशील होगा।

Related Articles

Back to top button